धान की फसल में खरपतवार से पाना चाहते हैं छुटकारा रोपाई के बाद जरूर करें ये काम बढ़ेगी पैदावार
धान की रोपाई के बाद शुरुआती 20 से 40 दिन फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. इस दौरान खरपतवार नियंत्रण नहीं करने पर उत्पादन में 30 से 50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है. कृषि विशेषज्ञ ने निराई-गुड़ाई, खरपतवारनाशी के सही उपयोग और पानी के उचित प्रबंधन से जुड़ी अहम सलाह दी है.