26/11 के 18 साल: पाकिस्तान का आतंकी नेटवर्क आज भी दुनिया के लिए खतरा
मुंबई हमले के 18 साल बाद भी पाकिस्तान का आतंकी नेटवर्क दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है. 2008 के इन हमलों में 166 लोगों की जान गई थी. जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे. इस हमले ने आतंकवाद के अंतरराष्ट्रीय खतरे को दुनिया के सामने ला दिया था.आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान भी सख्त कदम उठाने की शेखियां बघारता रहा है लेकिन सच यही है कि इसके ढांचे न तो पड़ोसी देश से पूरी तरह खत्म हुए हैं और न ही पाक ने आतंकियों को पनाह देना बंद किया है.