Aaj Ka Mausam: उत्तर में कोहरा और कड़ाके की ठंड दक्षिण में बारिश काटेगी गदर मौसम विभाग का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: उत्तर में कोहरा और कड़ाके की ठंड दक्षिण में बारिश काटेगी गदर मौसम विभाग का अलर्ट
Today Weather: नवंबर के आखिरी दिनों में देश के मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत में कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश काटेगी गदर. मौसम विभाग (IMD) ने 26 नवंबर के लिए तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में घना कोहरा छाने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर और पहलगाम का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. जानिए यूपी, बिहार और दूसरे राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.