जनता पर नया टैक्स नहीं फिर भी 11738 करोड़ ज्यादा कमाई! अब 123 शहरों में एआई से वसूली कराएंगे नायडू

आंध्र प्रदेश के सरकारी रेवेन्यू में चालू वित्त वर्ष में 18.7 प्रतिशत की बढ़त हुई है. स्पेशल मार्जिन समेत कुल कलेक्शन 74,342 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह पिछले साल से 11,738 करोड़ रुपये ज्यादा है. मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने सचिवालय में मीटिंग के दौरान जनता पर नया टैक्स लगाए बिना ग्रोथ कायम रखने को कहा. उन्होंने टैक्स वसूली और जांच में एआई इस्तेमाल बढ़ाने का निर्देश दिया.

जनता पर नया टैक्स नहीं फिर भी 11738 करोड़ ज्यादा कमाई! अब 123 शहरों में एआई से वसूली कराएंगे नायडू