मछली पालन के साथ किसान ने अपनाया ये ट्रिक तो बदल गई किस्मत अब लाखों में कमाई
मछली पालन के साथ किसान ने अपनाया ये ट्रिक तो बदल गई किस्मत अब लाखों में कमाई
किसान रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि आईएमसी और सीलन वैरायटी की मछलियों का पालन कर रहे है. एक ही खर्चे पर आईएमसी और सीलन दोनों तैयार हो जाता है. उन्होंने बताया कि एक साल में 15 हजार बीज डाले जाते हैं.
दीपक कुमार/ बांका: खेती-किसानी के साथ इससे जुड़े व्यवसाय को अपनाकर किसान अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. कृषि के साथ मछली, बत्तख, मुर्गी और बकरी पालन करना किसानों के लिए मुनाफे का सौदा है. इसमें केन्द्र से लेकर राज्य सरकार भी अुनदान देती है. किसान इससे कम लागत में बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. बिहार के बांका में भी कई ऐसे किसान हैं जो खेती के साथ मछली, मुर्गी और बत्तख पालन भी कर रहे हैं. उन्हीं किसानों में से एक हैं बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड स्थित रजवाड़ा गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह, जो इससे सालाना तगड़ी कमाई कर रहे हैं.
किसान रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था. यहां काम के हिसाब से वेतन नहीं मिल पाता था. इसलिए जॉब छोड़कर 2019 में गांव आ गए. इसके बाद कोरोना महामारी का दौर शरू हो गया और लॉकडाउन भी लग गया. जिससे आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगी थी. मन में यह जरूर चल रहा था कि कुछ ना कुछ गांव में ही रहकर करना है.
शुरू किया बत्तख पालन
इसके बाद यूट्यूब पर मछली पालन का तरीका देखा तो यह पसंद आ गया. इसके बाद पुस्तैनी पांच एकड़ में से ढाई बीघे में तीन तालाब खुदवाया. जिसमें आईएमसी और सीलन मछली का पालन करने लगे, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही तालाब में ऑक्सीजन की कमी होने लगी. इस परेशानी से निजात पाने के लिए मित्र की सलाह पर बत्तख पालना शुरू कर दिया. इसके बाद 60 बत्तख खरीदा और तालाब में छोड़ दिया. इससे ऑक्सीजन लेवल बेहतर होने लगा और गंदगी भी साफ हो गई और मछली का ग्रोथ रेट भी बढ़ गया. इसके अलावा देसी मुर्गी भी पालना शुरू कर दिया. इससे अच्छी कमाई हो रही है.
सालाना दस लाख से अधिक की हो जाती है कमाई
किसान रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि आईएमसी और सीलन वैरायटी की मछलियों का पालन कर रहे है. एक ही खर्चे पर आईएमसी और सीलन दोनों तैयार हो जाता है. उन्होंने बताया कि एक साल में 15 हजार बीज डाले जाते हैं, इससे लगभग 11000 क्विंटल मछलियां तैयार होती है. एक मछली पर 70 से 80 रुपए तक खर्च आता है. वहीं बाजार में 110 रुपए प्रति केजी में बिक्री की जाती है. सीलन 6 से 7 महीने में तैयार होता है जबकि आईएमसी 13 महीने में तैयार होता है.
उन्होंने बताया कि व्यवसायिक दृष्टि से बत्तख पालन कारगर है. बत्तख 6 से 7 महीने में अंडा देना शुरू कर देती है. 20 प्रति पीस के हिसाब से बाजार में सेल हो जाता है. बत्तख 400 से 500 रुपए प्रति जोड़े में बिक जाता है. देसी मुर्गे का डिमांड जबरदस्त है. लागत भी कम आता है. 700 से 800 रुपए रूपए प्रति जोड़े के हिसाब से बिक जाता है. उन्होंने बताया कि मछली, बत्तख और मुर्गी पालन से सालाना 10 लाख से अधिक की कमाई हो जाती है.
.
Tags: Farming, Local18, Success StoryFIRST PUBLISHED : April 25, 2024, 14:09 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed