नारी शक्ति को न्याय दिलाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती संविधान दिवस पर विपक्ष पर बरसे PM मोदी
संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को न्याय दिलाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती. पीएम ने संविधान निर्माण में महिलाओं के योगदान को याद किया और संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास नहीं होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया. 17 अप्रैल को लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन विधेयक जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण गिर गया था. सरकार 2029 के चुनाव से पहले महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी में थी. जानिए इस विधेयक पर सरकार और विपक्ष के बीच विवाद की वजह.