अनंत सिंह की बेटी की शादी में हवा में उड़ाए गए पत्तल लपकने के लिए टूट पड़ी भीड़ लोगों के बीच छीना-झपटी
अनंत सिंह की बेटी की शादी में हवा में उड़ाए गए पत्तल लपकने के लिए टूट पड़ी भीड़ लोगों के बीच छीना-झपटी
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का एक वीडियो चर्चा में है. दरअसल, वीडियो में आयोजक भारी भीड़ के बीच पत्तलों का गट्ठर हवा में उछालते दिख रहे हैं. लोगों के बीच एक पत्तल पाने की होड़ नजर आई. इस दौरान धक्का-मुक्की तक शुरू हो गई. शादी में उमड़ी भारी भीड़ के बीच हुई इस घटना ने समारोह की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है.