दीपथून पर नहीं जला दीप: विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने जोड़े हाथ मंदिर न्यासी बोर्ड पर फोड़ा पूरा ठीकरा
Karthigai Deepam: तमिलनाडु की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी स्थित विवादित दीपथून पर पारंपरिक दीप न जलाए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है. शीर्ष अदालत के स्पष्ट निर्देश के बावजूद पत्थर के स्तंभ पर दीप प्रज्वलित नहीं हो सका. इस चूक को लेकर तमिलनाडु सरकार और मदुरै जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है.