आखिरी बार पंजाब में कब बनी थी बीजेपी-शिअद की सरकार 6 साल बाद फिर साथ आए दोनों दल समझें सियासी गणित
Punjab Chunav: 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल रहा है. करीब छह साल पहले किसान आंदोलन के मुद्दे पर NDA से नाता तोड़ने वाला शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर BJP के साथ आ गया है. इस गठबंधन के साथ ही पंजाब में सत्ता की पुरानी साझेदारी और दोनों दलों के चुनावी प्रदर्शन की चर्चा तेज हो गई है.