बिना खेत के घर में उगा सकते हैं ये 5 अंडरग्राउंड सब्जियां तरीका भी है बेहद आसान
बिना खेत के घर में उगा सकते हैं ये 5 अंडरग्राउंड सब्जियां तरीका भी है बेहद आसान
Underground Vegetables: घर में सब्जियां उगाने के लिए बड़े गार्डन या खेत की जरूरत नहीं होती. आपके पास बालकनी, छत या थोड़ी सी खुली जगह है, तो वहां भी कई तरह की सब्जियां उगा सकते हैं. खास बात यह है कि कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जो जमीन के अंदर तैयार होती हैं और इन्हें गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से उगाया जा सकता है. इनके लिए बस सही गहराई वाला गमला, अच्छी मिट्टी, धूप और समय पर पानी देना जरूरी है. आइए जानते हैं ऐसी 5 सब्जियों के बारे में, जिन्हें आप घर पर उगा सकते हैं.