महराजगंज में दानवीर के नाम से मशहूर हैं विनोद गुप्ता जानिए क्या करते हैं ऐसा जो लोग कहते हैं इन्हें फरिश्ता
महराजगंज के विनोद गुप्ता ने अस्सी बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है. जरूरतमंदों की मदद और लोगों की जान बचाने में उनके योगदान को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने उन्हें सम्मानित किया. विनोद गुप्ता का मानना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी को नया जीवन दे सकता है.