क्या कस्टडी में पुलिस मारती भी है जेल में क्या-क्या होता है सिया ने केतन को मारने से पहले किया होमवर्क
क्या कस्टडी में पुलिस मारती भी है जेल में क्या-क्या होता है सिया ने केतन को मारने से पहले किया होमवर्क
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने हत्या से पहले यह जानकारी जुटाई थी कि पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होता है और महिला कैदियों को कौन-कौन से कानूनी अधिकार मिलते हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि सिया ने कथित तौर पर राजा रघुवंशी हत्याकांड से सबक लेकर वारदात की विस्तृत योजना बनाई थी. पुलिस अब उसके दूसरे मोबाइल की फोरेंसिक जांच के जरिए और अहम सुराग जुटाने में लगी है.