पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक 1994 में गोपालगंज DM कृष्णैया की हुई थी हत्या
Anand Mohan News: बिहार की सियासत और बाहुबली नेता आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार के उस फैसले को पलटते हुए आनंद मोहन की समय से पहले हुई रिहाई को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने साफ निर्देश दिया है कि पूर्व सांसद को एक महीने के भीतर हर हाल में सरेंडर करना होगा.