हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे भारतीयों के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे: संविधान दिवस पर बोले राहुल गांधी
Constitution Day 2027: राष्ट्रीय संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस ने संविधान बचाने की अपनी सियासी मुहिम को और धार दे दी है. मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान की रक्षा का कड़ा संकल्प दोहराया है. राहुल गांधी ने भारत के संविधान को देश की आत्मा और हर नागरिक की गरिमा का कवच बताते हुए दो टूक कहा कि वे हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे.