ड्यूटी निभाते हुए नदी की तेज धार में समाया BSF का जवान असम की कुशियारा नदी में तैरता मिला बेनू शव
BSF Jawan News: असम-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मवेशी तस्करों के दुस्साहस ने देश के एक जांबाज सिपाही की जान ले ली है. संदिग्ध तस्करों को पकड़ने के लिए उफनती बराक नदी में छलांग लगाने वाले बीएसएफ कांस्टेबल के. बेनू का शव मंगलवार को श्रीभूमि जिले की कुशियारा नदी से बरामद कर लिया गया.