बारामती में थार चालक की दबंगई ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी कार सीसीटीवी फुटेज से ढूंढ रही पुलिस
महाराष्ट्र के बारामती में काले शीशों वाली थार के चालक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी दत्तात्रय भोसले पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गया. इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी धीरज शेडगे को पकड़ने की कोशिश कर रही है.