सोने के वस्त्र पादुका से हीरे तक… जैन दंपत्ति ने तिरुपति में क्या-क्या चढ़ाया 208 करोड़ के दान की पूरी लिस्ट
तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने 208 करोड़ रुपये का महादान दिया है. 121 किलो सोने के आभूषण और हीरे भगवान को चढ़ाए गए. कुल 46 तरह के गहने दान में दिए गए हैं. माता पदमावती के लिए भी 15 किलो सोने से बुना वस्त्र भेंट किया गया है.