मेरे पापा गुजर गए मुझे जाने दो एयरपोर्ट पर फूट-फूटकर रोता रहा बेटा SpiceJet की देरी ने छीन लिया सबकुछ
Delhi Airport: अपने पिता के आखिरी दर्शन और बेटे के तौर पर जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए एक बेटा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के स्टाफ के सामने गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर हो गया. इस बेटे को स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-709 से पटना के लिए रवाना होना था. लेकिन फ्लाइट की लेटलतीफी ने उससे उसका यह हक भी छीन लिया.