पाक पर हमला क्यों नहीं किया 26/11 पर कांग्रेस से BJP के 3 तीखे सवाल पूछा- राहुल पार्टी क्यों कर रहे थे

26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर बीजेपी ने कांग्रेस से तीन तीखे सवाल पूछे हैं. पार्टी ने पूछा कि हमले के बाद यूपीए सरकार ने पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया? कांग्रेस ने हमले को आरएसएस की साजिश बताकर पाकिस्तान को क्लीन चिट क्यों दी? और हमले के कुछ ही दिन बाद राहुल गांधी पार्टी क्यों कर रहे थे? बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर ये सवाल उठाए और कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. इस बीच राजनाथ सिंह और एस. जयशंकर ने हमले में जान गंवाने वालों और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

पाक पर हमला क्यों नहीं किया 26/11 पर कांग्रेस से BJP के 3 तीखे सवाल पूछा- राहुल पार्टी क्यों कर रहे थे