इसमें बदनाम करने की क्या बात है… राहुल गांधी के भाषण पर प्रियंका ने क्या कहा

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी सेना को कभी बदनाम नहीं कर सकते. उन्होंने बताया कि राहुल केवल पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब के कुछ अंशों का हवाला दे रहे थे. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा अक्सर ऐसे मामलों में बहाना ढूंढती है जब कोई ऐसी चीज सामने आती है तो जिससे वे बचना चाहते हैं.

इसमें बदनाम करने की क्या बात है… राहुल गांधी के भाषण पर प्रियंका ने क्या कहा