बुखार के साथ पेट में है दर्द और हो रही है उल्टी तो हो जाएं सावधान लिवर एब्सेस हो सकता है वजह जानिए लक्षण और इलाज का तरीका

लिवर एब्सेस लिवर में संक्रमण के कारण पस का संग्रह बनने की स्थिति है, जो बैक्टीरियल या पैरासाइटिक इंफेक्शन से हो सकती है. पेट दर्द, बुखार, मतली, उल्टी, कमजोरी और थकान इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं. डॉक्टर के अनुसार डायबिटीज और अधिक अल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. शुरुआती अवस्था में दवाओं से इलाज संभव है, जबकि गंभीर मामलों में पस निकालने की प्रक्रिया की जरूरत पड़ सकती है.

बुखार के साथ पेट में है दर्द और हो रही है उल्टी तो हो जाएं सावधान  लिवर एब्सेस हो सकता है वजह जानिए  लक्षण और इलाज का तरीका