धान की पत्तियां बदल रही हैं रंग तो समझें खतरे की घंटी ऐसे करें तुरंत बचाव
अगस्त के महीने में लेट बुवाई वाले धान के खेतों में खरपतवार तेजी से बढ़ सकते हैं, जबकि जिंक की कमी से खैरा रोग की समस्या भी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है. कृषि विशेषज्ञ के अनुसार किसान समय रहते खरपतवार नियंत्रण करें और धान की पत्तियों में कत्थई या भूरापन दिखाई देने पर जिंक की कमी की जांच कर उचित उपाय अपनाएं.