IMD Weather Today: मेघालय से उत्तराखंड तक मेघराज का जलवा मौसम का मिजाज तूफानी गंगा-यमुना सरयू सब उफनाई
IMD Weather Today: मानसून पूरी रफ्तार में है. स्थानीय मौसमी दशाओं के चलते अभी तक रेन किलर अल नीनो का कोई खास असर नहीं दिखा है. बंगाल की खाड़ी में फिर से दो सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना प्रबल हो गई है. इसके असर से आने वाले दिनों में तेज से बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं. उच्च पर्वतीय राज्यों में हो रही लगातार बारिश की वजह से कई प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. असम और गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बाढ़ का खतरा गहराने लगा है.