डायन बताकर महिलाओं की हत्या होती रही तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा सुप्रीम कोर्ट ने समाज को सुनाई खरी-खोटी
Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में एक महिला को डायन बताकर हत्या करने वाले अपराधी की उम्रकैद बरकरार रखी है. कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अंधविश्वास के नाम पर ऐसी कुप्रथाएं जारी रहीं तो संवैधानिक लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. महिलाओं का अपमान करने वाली हर सोच और प्रथा को जड़ से खत्म करना होगा.