जहां कभी तिरंगे की बात करना था गुनाह वहां आज 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर लहराया गया तिरंगा
जहां कभी तिरंगे की बात करना था गुनाह वहां आज 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर लहराया गया तिरंगा
जहां कभी तिरंगे की बात करना भी गुनाह माना जाता था, वहीं आज उसी राजौरी में देशभक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए. स्वतंत्रता दिवस से पहले एक युवक करीब 250 फीट ऊंचे मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गया और टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंचकर तिरंगा लहरा दिया. युवक को इतनी खतरनाक ऊंचाई पर चढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. युवक ने टावर के शीर्ष पर पहुंचकर तिरंगा फहराया. गनीमत रही कि तिरंगा फहराने के बाद युवक बिना किसी दिक्कत के सुरक्षित नीचे उतर आया.