Solar Panel : छत पर सोलर पैनल लगाने में लखनऊ सबसे आगे यूपी सरकार फटाफट दे रही सब्सिडी का पैसा
Solar Rooftop Panel : प्रधानमंत्री सूर्य घर परियोजना के तहत देशभर में छतों पर लगाए जाने वाले रूफटॉप सोलर पैनल के मामले में यूपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. प्रदेश सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि यूपी के 17 जिलों को रूफटॉप पैनल लगाने वाले टॉप 100 जिलों में शामिल किया गया है. इसमें भी लखनऊ ने नंबर एक स्थान हासिल किया है.