सावन की शुरुआत के साथ सजा पुष्कर का कांवड़ बाजार डिजाइनर कांवड़ों की बढ़ी मांग दूर-दूर से पहुंच रहे भक्त

Pushkar Kanwar Yatra: सावन माह की शुरुआत के साथ ही पुष्कर पूरी तरह शिवमय हो गया है. यहां के बाजारों में 150 रुपये से लेकर 5100 रुपये तक की आकर्षक और विभिन्न डिजाइनों वाली कांवड़ उपलब्ध हैं. रंग-बिरंगी, एलईडी और विशेष सजावट वाली कांवड़ों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं. सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए बाजारों में रौनक बढ़ गई है तथा धार्मिक माहौल चरम पर है. स्थानीय दुकानदारों को इस सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है. श्रद्धालु अपनी पसंद और बजट के अनुसार कांवड़ खरीदकर भगवान शिव की भक्ति में शामिल हो रहे हैं.

सावन की शुरुआत के साथ सजा पुष्कर का कांवड़ बाजार डिजाइनर कांवड़ों की बढ़ी मांग दूर-दूर से पहुंच रहे भक्त