प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड: मंत्री के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ी AAP दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन आज
तिलक नगर थप्पड़ कांड: आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग कर रही है. आज पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे. AAP का आरोप है कि पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही है. इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.