भारत-चीन रिश्ते कितने सामान्य होंगे यह कैसे तय होगा एस जयशंकर ने बता दिया फॉर्मूला
भारत-चीन रिश्ते कितने सामान्य होंगे यह कैसे तय होगा एस जयशंकर ने बता दिया फॉर्मूला
EAM S Jaishankar News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कहा कि भारत-चीन संबंध 2024 और 2025 के मुकाबले बेहतर हुए हैं, लेकिन इसे रिश्तों में किसी बुनियादी बदलाव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के रिश्तों का भविष्य सीमा पर शांति और स्थिरता से जुड़ा है. 2020 के गलवान संघर्ष के बाद लंबे समय तक प्रभावित रहे सरकारी संपर्क, उड़ानें, वीजा और अन्य आदान-प्रदान अब धीरे-धीरे बहाल हुए हैं. हालांकि, जयशंकर ने कहा कि इन संपर्कों की बहाली को सीमा विवाद के पूरी तरह खत्म होने का संकेत नहीं माना जा सकता. भारत लगातार कहता रहा है कि चीन के साथ सामान्य और स्थिर संबंधों के लिए सीमा पर शांति जरूरी है.