बरेली के श्री बाबा वनखंडी नाथ महादेव मंदिर का महाभारत काल से जुड़ा इतिहास सावन में उमड़ी भक्तों की भीड़ जानें मान्यता
बरेली में करीब एक हजार वर्ष पूर्व बाबा अलखनाथ के आगमन के बाद बरेली को नाथ नगरी के रूप में नई पहचान मिली. हालांकि वनखंडी नाथ महादेव मंदिर का इतिहास इससे भी कहीं अधिक प्राचीन माना जाता है. स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह स्वयंभू शिवलिंग महाभारत काल से स्थापित है.कहा जाता है कि पांचाल नरेश द्रुपद की पुत्री माता द्रौपदी स्वयं यहां भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक करने आती थीं.पांडवों के अज्ञातवास के दौरान भी इस स्थान पर भगवान शिव की पूजा किए जाने की मान्यता प्रचलित है.