अयोध्या राम मंदिर में दान गड़बड़ी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट दर्शनार्थियों की संख्या पर कितना पड़ा असर जाने

अयोध्या में राम मंदिर दान गड़बड़ी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट है. रामलला के दर्शन के लिए भीड़ बनी हुई है. लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. ग्राउंड रिपोर्ट में जो तस्वीर सामने आई वह यह बताती है कि दान गड़बड़ी को लेकर लोगों में नाराज़गी और चिंता जरूर है. लेकिन भगवान श्रीराम के प्रति उनकी आस्था पहले की तरह अटूट बनी हुई है. सुबह से लेकर देर शाम तक राम जन्मभूमि परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. राम पथ पर लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही, जबकि हनुमानगढ़ी और कनक भवन जैसे प्रमुख मंदिरों में भी दर्शनार्थियों की अच्छी-खासी भीड़ रही.

अयोध्या राम मंदिर में दान गड़बड़ी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट दर्शनार्थियों की संख्या पर कितना पड़ा असर जाने