मुसद्दिक असगर से लेकर तल्हा सईद तक! पाकिस्तान में बैठे 23 आतंकी घोषित भारत सरकार का बड़ा एक्शन
मुसद्दिक असगर से लेकर तल्हा सईद तक! पाकिस्तान में बैठे 23 आतंकी घोषित भारत सरकार का बड़ा एक्शन
Pakistan Terrorist: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियां चलाने वाले 23 लोगों को UAPA की चौथी अनुसूची के तहत व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय के अनुसार ये सभी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा, TRF, अल-कायदा और ISIS जैसे आतंकी नेटवर्क से जुड़े रहे हैं. इन पर घुसपैठ, ड्रोन से हथियार भेजने, फंडिंग, आतंकियों की भर्ती और भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप हैं. सरकार का कहना है कि यह फैसला सीमा पार बैठे आतंक के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई को और मजबूत करेगा.