खंडवा की बेटी का कमाल! पेंटिंग के हुनर से बनी साड़ी डिजाइनर अब गुजरात की कंपनियां अपना रहीं इनके डिजाइन

खंडवा जिले की बेटी आकृति अत्रे ने अपनी कला और मेहनत के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे निमाड़ को उन पर गर्व हो रहा है. छोटे शहर से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचने वाली आकृति आज देशभर में अपनी पहचान बना रही हैं. पिछले 15 वर्षों से कला के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहीं आकृति ने अब साड़ी डिजाइनिंग में अपनी खास जगह बना ली है. उनके बनाए डिजाइनों ने इतना प्रभावित किया कि सूरत के प्रसिद्ध ‘प्रगति ग्रुप’ ने उन्हें अपने साड़ी कलेक्शन में शामिल कर लिया

खंडवा की बेटी का कमाल! पेंटिंग के हुनर से बनी साड़ी डिजाइनर अब गुजरात की कंपनियां अपना रहीं इनके डिजाइन