बरेली शास्त्री नगर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट पर धरना 24 घंटे में 7 घंटे आ रही बिजली लोगों ने बताई समस्या

बरेली के शास्त्री नगर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने, बार-बार फॉल्ट आने और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ क्षेत्रवासियों ने वार्ड 49 के पार्षद गौरव सक्सेना के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया.महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग उठाई.

बरेली शास्त्री नगर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट पर धरना 24 घंटे में 7 घंटे आ रही बिजली लोगों ने बताई समस्या