पनीर खरीदते समय जरूर देखें ये संकेत ज्यादा सफेद और रबर जैसा पनीर हो सकता है नकली
बाजार से पनीर खरीदते समय सिर्फ उसका सफेद रंग और कीमत देखकर असली होने का फैसला न करें. गोरखपुर खाद्य विभाग के अनुसार, संदिग्ध पनीर की पहचान उसके रंग, स्वाद और बनावट से शुरुआती तौर पर की जा सकती है. वहीं आयोडीन टेस्ट से स्टार्च की मिलावट का संकेत मिल सकता है. जानिए असली और नकली पनीर की पहचान के आसान तरीके.