BJP को साउथ से मिली खुशखबरी! परिसीमन बिल पर YSRCP साथ DMK भी समर्थन को रेडी मगर क्या शर्त

Delimitation Bill: संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन बिल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. दक्षिण भारत की दो प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों वाईएसआर कांग्रेस और डीएमके के रुख में नरमी के संकेत मिले हैं. वाईएसआर कांग्रेस ने प्रस्तावित बिल को समर्थन देने की इच्छा जताई है, जबकि डीएमके भी कुछ शर्तों के साथ समर्थन पर विचार कर रही है. डीएमके की मांग है कि परिसीमन के बाद लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.2 फीसदी हिस्सेदारी बरकरार रखी जाए और अगला परिसीमन 25 साल तक टाल दिया जाए. पार्टी चाहती है कि इन दोनों शर्तों को बिल में लिखित तौर पर शामिल किया जाए. अगर डीएमके का समर्थन मिलता है तो सरकार के लिए परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पारित कराने की राह आसान हो सकती है.

BJP को साउथ से मिली खुशखबरी! परिसीमन बिल पर YSRCP साथ DMK भी समर्थन को रेडी मगर क्या शर्त