त्रिपुरा निकाय चुनाव: वोटिंग से पहले ही 77 सीटों पर जीत गई बीजेपी अब 268 सीटों पर चल रहा सियासी घमासान
त्रिपुरा निकाय चुनाव: वोटिंग से पहले ही 77 सीटों पर जीत गई बीजेपी अब 268 सीटों पर चल रहा सियासी घमासान
Tripura Civic Polls: त्रिपुरा की शहरी सरकार चुनने के लिए सियासी रण सज चुका है. अगरतला नगर निगम (एएमसी) समेत राज्य के 16 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) की 268 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 733 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा, सीपीआई-एम और कांग्रेस के बीच सीधा और बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, हालांकि भाजपा पहले ही 77 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर मनोवैज्ञानिक बढ़त ले चुकी है.