मैं मुख्यमंत्री के घर के अंदर हूं ऑटो ड्राइवर को फोन कर CM आवास और विधानसभा को उड़ाने की दी धमकी
बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास और राज्य के विधान सौध को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. एक अज्ञात शख्स ने Namma Yatri ऐप के जरिए ऑटो बुक किया और फिर ऑटो ड्राइवर को अपने कथित साजिश के मोहरे के रूप में इस्तेमाल करते हुए पुलिस तक धमकी पहुंचाई.