केरल में शराब नीति का जिन्न फिर आया बाहर 2016 में छीनी थी कांग्रेस से सत्ता अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहा UDF
केरल में शराब नीति का जिन्न फिर आया बाहर 2016 में छीनी थी कांग्रेस से सत्ता अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहा UDF
Kerala Liquor Policy: केरल की सियासत में शराब नीति हमेशा से एक ऐसा मुद्दा रही है, जिसने बड़े-बड़े राजनीतिक समीकरणों को बना और बिगाड़ दिया है. करीब एक दशक पहले जिस विवादित शराब नीति ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था, अब उसी मुद्दे पर फिर से मंथन शुरू हो गया है. अतीत की गलतियों से सबक लेते हुए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने राज्य की शराब नीति की समीक्षा के लिए सात सदस्यीय यूडीएफ उप-समिति का गठन किया है.