वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्तार गुजरात ATS ने ऑटोमैटिक हथियार के साथ दबोचा
Gujarat JeM Terrorist: गुजरात एटीएस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए वडोदरा से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकी को धर दबोचा है. इस कार्रवाई में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, क्योंकि गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से एक खतरनाक ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुआ है.