Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 18 August 2026: मंगलवार व्रत के साथ आज मंगला गौरी व्रत और कल्कि जयंती भी शुभ योग में करें पूजन पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त...
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 18 August 2026: मंगलवार व्रत के साथ आज मंगला गौरी व्रत और कल्कि जयंती भी शुभ योग में करें पूजन पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त दिशाशूल राहुकाल चौघड़िया
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 August 2026: आज मंगलवार हनुमान व्रत के साथ तीसरा मंगला गौरी व्रत है. सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 5:50 बजे तक है, इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी. मंगलवार को कल्कि जयंती है. इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु (उनके दसवें अवतार कल्कि रूप) संकटों से मुक्ति के लिए बजरंगबली (हनुमान जी) और मंगलवार होने के कारण मां मंगला गौरी व भगवान कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है. इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल रात 9:18 से 11:01 बजे तक रहेगा. पंचांग से जानें मंगलवार 18 अगस्त का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.