ममता बनर्जी के परिवार में तकरार भाई बाबुन ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
ममता बनर्जी के परिवार में तकरार भाई बाबुन ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
West Bengal News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के कालीघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अभिषेक पर आपराधिक धमकी, सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालने, न्यायपालिका का अपमान करने और देश की संप्रभुता को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. बाबुन ने पुलिस से शिकायत को सिर्फ जनरल डायरी (GD) में दर्ज करने के बजाय FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.