प्रयागराज में राहुल गांधी की पिंक शर्ट फैशन या कुछ और सोशल मीडिया पर क्यों छाया उनके ड्रेस का मुद्दा
प्रयागराज में छात्रों से संवाद करने गए राहुल गांधी की गुलाबी शर्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. यह युवाओं के बीच विरोध और असहमति का प्रतीक मानी जा रही है, जो नीट पेपर लीक व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही यह भी माना जा रहा है कि राहुल गांधी पहनावे के रंगों से राजनीति की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं.