मानसून सत्र में कामकाज पर संकट! लगातार 16वें दिन विपक्ष के शोर में दब गया लोकसभा का प्रश्नकाल
Parliament Monsoon Session: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के जोरदार शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही को शुरू होने के तुरंत बाद ही स्थगित करना पड़ा.