खेती छोड़ नहीं खेती से आगे बढ़े! पौधों के बिजनेस ने बदली झारखंडी पंकज की किस्मत
खेती छोड़ नहीं खेती से आगे बढ़े! पौधों के बिजनेस ने बदली झारखंडी पंकज की किस्मत
झारखंड के लातेहार निवासी पंकज कुमार मिश्रा ने प्रकृति के प्रति अपने लगाव को सफल व्यवसाय में बदल दिया है. उनकी सदाबहार नर्सरी आज फलदार, औषधीय और सजावटी पौधों के लिए लोगों की पसंदीदा जगह बन चुकी है. यहां दुर्लभ आम, अंजीर, एवोकाडो, कीवी, काजू समेत सैकड़ों प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 100 से 2000 रुपये या उससे अधिक तक है. 13 एकड़ के बाग के अनुभव से शुरू हुई इस नर्सरी से आज उन्हें हर महीने 30 से 40 हजार रुपये की आय हो रही है. उनकी सफलता बागवानी के क्षेत्र में स्वरोजगार की नई मिसाल बन गई है.