क्या है SFDR तकनीक हवा से ऑक्सीजन खींचकर दुश्मन का होगा खात्मा DRDO ने किया सफल टेस्ट
भारत के DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर में Solid Fuel Ducted Ramjet (SFDR) तकनीक का सफल परीक्षण किया है. यह स्वदेशी तकनीक लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को सुपरसोनिक रफ्तार देगी. इस सफलता से भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास अपनी रामजेट पावर है. अब भारतीय मिसाइलें दुश्मन के विमानों को नो एस्केप जोन में फंसाकर पल भर में तबाह कर सकेंगी.