1 लाख का त्रिशूल और 50 हजार नकद 30 साल भीख मांगने वाली महिला की दानवीरता देख लोग हैरान
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के तुनी में रहने वाली गोरली नरसय्यम्मा पिछले 30 सालों से मंदिरों के बाहर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही हैं. उन्होंने अपनी रोज की कमाई से थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर भगवान शिव के मंदिर में 1.5 लाख रुपए दान किए हैं. इसमें 1 लाख रुपए एक बड़े त्रिशूल के निर्माण के लिए और 50 हजार रुपए मंदिर के विकास कार्यों के लिए दिए गए हैं. इसके अलावा वे श्रीशैलम मंदिर में सोने की आंखें और अन्नदानम के लिए चावल भी दे चुकी हैं.