हरियाणा में सीएम बदलकर जीती बीजेपी राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर ये क्या बोल गए किरोड़ी लाल मीणा अब दी सफाई
राजस्थान में पंचायत चुनावों में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के बयान ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को हवा दे दी. उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा था कि मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद बीजेपी ने फिर जीत हासिल की. इस बयान को राजस्थान में भी मुख्यमंत्री बदलने के संकेत के तौर पर देखा जाने लगा. हालांकि विवाद बढ़ने पर मीणा ने सफाई दी कि भजनलाल शर्मा अच्छा काम कर रहे हैं और बीजेपी उन्हीं के नेतृत्व में 2028 का चुनाव जीतेगी.