ममता बनर्जी के चलते बंगाल में आई बीजेपी तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान से हलचल

Revanth Reddy attacks Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद एक तरफ जहां विपक्षी एकता को एक बार फिर से कायम करने को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ममता बनजी को लेकर आक्रामक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मजबूत होने की वजह तृणमूल सरकार की कार्यशैली और संगठनात्मक कमजोरियां हैं. रेवंत ने दावा किया कि तेलंगाना में बीजेपी के लिए बंगाल जैसी स्थिति नहीं बनेगी. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस और टीएमसी के बीच रिश्तों में नरमी के संकेत मिल रहे हैं.

ममता बनर्जी के चलते बंगाल में आई बीजेपी तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान से हलचल