Bihar Politics: जगदानंद सिंह पर जल्द आ सकता है बड़ा फैसला नए प्रदेश अध्यक्ष की खोज शुरू!

Bihar News: आरजेडी में प्रदेश अध्यक्ष के न होने को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे हैं. कुर्सी खाली होने की वजह से न तो प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो पा रहा है और न ही संगठन की गतिविधियां सुचारू रूप से चल पा रहीं हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव इस पर जल्‍द कोई निर्णय ले सकते हैं. सवाल यह कि क्या जगदानंद सिंह हटा दिए जाएंगे? सवाल यह भी कि किस नेता को प्रदेश आरजेडी की कमान मिलेगी?

Bihar Politics: जगदानंद सिंह पर जल्द आ सकता है बड़ा फैसला नए प्रदेश अध्यक्ष की खोज शुरू!
हाइलाइट्सखत्म नहीं हो रही राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी!जगदानंद सिंह को मनाने का अंतिम बार प्रयास करेंगे स्वयं लालू प्रसाद यादव!जगदानंद की जगह किसी मुस्लिम को बिहार का अध्यक्ष बना सकता है राजद. पटना. राष्ट्रीय जनता दल में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की गैर मौजूदगी ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राजद के प्रदेश अध्यक्ष बनने के चंद दिनों के बाद ही पार्टी कार्यालय आना छोड़ दिया था. प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने की वजह से न तो प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो पा रहा है और न ही संगठन की गतिविधियां सही तरीके से चल पा रही हैं. ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव इस पर जल्‍द कोई निर्णय ले सकते हैं. माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर जाने से पहले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा फैसला ले सकते है. हालांकि, यह खबर भी सामने आ रही है कि लालू प्रसाद यादव अंतिम बार जगदानंद सिंह को मनाने की भी कोशिश करेंगे. अगर वे तैयार नहीं होते हैं तो अगले एक सप्ताह के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला लिया जा सकता है. क्या जगदानंद सिंह अध्यक्ष पद से हटाए जा सकते हैं? प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अंतिम बार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन प्रदेश कार्यालय आए थे. लेकिन, इसके बाद प्रदेश कार्यालय नहीं आए हैं. जगदानंद सिंह की नाराजगी की मुख्य वजह कृषि मंत्री और पुत्र सुधाकर सिंह का इस्तीफा और नितिन कुमार का 2023 में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का बयान माना जा रहा है. आपके शहर से (पटना) बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा झारखंड छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब पटना पटना गया मुजफ्फरपुर भागलपुर अररिया अरवल औरंगाबाद कटिहार किशनगंज खगड़िया गोपालगंज जमुई जहानाबाद दरभंगा नवादा नालंदा पश्चिमी चंपारण पूर्णिया पूर्वी चंपारण बक्सर बांका बेगूसराय भोजपुर मधुबनी मधेपुरा मुंगेर मोतिहारी राजगीर रोहतास लखीसराय वैशाली शेखपुरा समस्तीपुर सहरसा सारण सीतामढ़ी सीवान सुपौल कैमूर Patna News: महिला थाने के बाहर शिकायतकर्ता परिवार को पुलिस ने जमकर पीटा | Latest Hindi News Job Fair: सीवान में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 20 मल्टीनेशनल कंपनियां देंगी रोजगार, ये डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी Bihar: तड़पती रहीं महिलाएं, चीरा लगाते रहे डॉक्टर, बेहोश किए बिना ही कर दी नसबंदी Morning News: आज सुबह की ताज़ा खबर | Namaste Bihar | 17 November 2022 | Latest News पटना में यूपी पुलिस की दबंगई, थाना के गेट पर युवती को पीटता रहा वर्दीधारी दारोगा Good news: कैम्प में ऑफर लेटर से खिले 82 बेरोजगारों के चेहरे, अच्छे पैकेज पर इस बड़े प्रोजेक्ट में करेंगे काम Gaon Sheher 200 Khabar | Top Headlines | सुबह की तमाम ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | 17 November 2022 शादीशुदा ASI को प्रेमिका ने दिया सिंदूर; 5 बार भरी मांग; हैरान कर देगी वायरल तस्वीर की सच्चाई Samastipur: NH-28 पर बस और पिकअप वैन की हुई भीषण टक्कर, हादसे में 10 लोग गंभीर रुप से घायल Musterd Farming: सरसों की उन्नत बुवाई और तकनीक पर कृषि विशेषज्ञ से जानें जानकारी | Agriculture BPSC 67th Prelims Result 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स का रिजल्ट और 68वीं का नोटिफिकेशन आज हो सकता है जारी, देखें अपडेट बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा झारखंड छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब पटना पटना गया मुजफ्फरपुर भागलपुर अररिया अरवल औरंगाबाद कटिहार किशनगंज खगड़िया गोपालगंज जमुई जहानाबाद दरभंगा नवादा नालंदा पश्चिमी चंपारण पूर्णिया पूर्वी चंपारण बक्सर बांका बेगूसराय भोजपुर मधुबनी मधेपुरा मुंगेर मोतिहारी राजगीर रोहतास लखीसराय वैशाली शेखपुरा समस्तीपुर सहरसा सारण सीतामढ़ी सीवान सुपौल कैमूर जगदानंद सिंह को अध्यक्ष पद से हटाना आसान नहीं वहीं, दूसरी ओर राजद के सामने दुविधा की स्थिति है. दरअसल, जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के कुर्सी से हटाने का फैसला पार्टी के लिये बड़ा फैसला साबित हो सकता है. जगदानंद सिंह राजद और लालू के साथ हर अच्छे और बुरे वक्त में साथ खड़े रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष रहते जगदानंद सिंह ने कई बड़े फैसले लिए और राजद में अनुशासन कायम किया है. किस नेता को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी? प्रदेश अध्यक्ष के पद से अगर जगदानंद सिंह को हटाया जाता है तो राजद को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो ना सिर्फ संगठन को समझता हो, बल्कि संगठन को मजबूती से चला सकने की क्षमता रखता हो. इसके साथ ही वह लालू परिवार का विश्वस्त भी हो. इसके लिए कई नामों की चर्चा शुरू हो गई है. नये प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अब्दुल बारी सिद्दकी, उदय नारायण चौधरी, तनवीर हसन नामों को लेकर चर्चा जारी है. चर्चा तो यह भी है कि पिछले चुनावों में मुस्लिम वोटबैंको में बिखराव को देखते हुए मुस्लिम प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर भी फैसला हो सकता है. खास तौर पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बढ़ते प्रभाव की काट खोजने के लिए राजद यह फैसला ले सकता है. हालांकि, सबकुछ जगदानंद सिंह के अगले रुख पर निर्भर करता है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Bihar News, Bihar politics, Jagdanand Singh, Lalu Prasad YadavFIRST PUBLISHED : November 17, 2022, 11:07 IST